मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 91 जोड़ों ने थामी एक-दूसरे की राह, 2 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

कौशांबी संदेश
कौशाम्बी सराय अकिल के भागवत एंड सुंदर रिसॉर्ट में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 91 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इन जोड़ों में 02 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी शामिल थे, जिनका निकाह उनकी परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। अन्य जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा हुआ।ज्ञात हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी अमित पाल, निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का प्रावधान है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार का घरेलू सामान और 15 हजार आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वक्ताओं ने इसे निर्धन परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U