अफजलपुरवारी से उदहिन, तुलसीपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज की रोडवेज बस को सकिपा नेता ने उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सकिपा की जनहित में की गई सालों की मेहनत रंग लाई, क्षेत्रीय जनता को समर्पित अजय सोनी

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी समर्थ किसान पार्टी ने जनहित में एक बार फिर ऐसा कार्य कर दिखाया है जिससे लोगों को भारी खुशी हुई है और लोग समर्थ किसान पार्टी एवं पार्टी नेता अजय सोनी की सराहना कर रहे हैं। मामला परिवहन निगम की रोडवेज बस के सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांव अफजलपुर वारी से उदहिन बंबूपुर तुलसीपुर देवखरपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज तक चलाए जाने हेतु अजय सोनी द्वारा किए गए उद्घाटन का है।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अफजलपुरवारी बाजार के पास रोडवेज बस के उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले पार्टी नेता अजय सोनी का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद अजय सोनी ने धूप दीप पुष्प नारियल लड्डू के साथ रोडवेज बस का पूजन किया।साथ ही नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों का कहना था कि अजय सोनीं ने जनहित में रोडवेज बस चालू करवाकर शानदार काम किया है। हम इनका अभिनंदन करते हुए इन्हें धन्यवाद देते हैं। इसी के साथ लोगों ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए और खुशी जताई। इस अवसर पर वाहन चालक सुनील कुमार ने बताया कि यह जनता सेवा बस अजय सोनी के निरंतर प्रयासों का सफल परिणाम है। अब यह बस रोजाना सुबह 8 बजे अफजलपुरवारी से उदहिन बम्बूपुर तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज के लिए रवाना होगी और शाम 6 बजे पुन: अफजलपुरवारी वापस आकर यहीं रात्रि विश्राम करेगी। आगे बताया कि इस बस में यात्रा करने पर यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी की सालों की मेहनत अब जाकर रंग लाई है। आगे कहा कि  इस बस के चालू कराए जाने हेतु दर्जनों बार धरना प्रदर्शन ज्ञापन और सड़क पर मुद्दा उठाया गया। साथ ही जिला पंचायत की सदन में मेरे द्वारा कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। अब जाकर क्षेत्र के लोगों के हित में यह सौगात मिली है। इस बस के चलने से क्षेत्रीय दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को मंझनपुर और प्रयागराज आने जाने की सहूलियत होगी। इसी के साथ अजय सोनी ने इसे क्षेत्रीय जनता को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाकर अफजलपुरवारी से रवाना किया। आगे उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर भी अजय सोनी की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने रोडवेज बस का नारियल लड्डू के साथ पूजन कर स्वागत किया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने अजय सोनी की सराहना की और खुशी जताई। इस अवसर पर बाबू भाई, जुम्मन अली, मुन्ना दुबे, शाकिर अली, डॉ ज्ञान सिंह पटेल, सुमेर सोनी, घनश्याम केसरवानी, गंगा प्रताप सरोज, डॉ शीलू आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U