
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं आवासीय इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजनमानस से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों से शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति भंग करने वालों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक बताया।

