कौशांबी : न्याय की लड़ाई लड़ रही विवाहिता पर जानलेवा हमला, पीड़िता को ही बनाया गया आरोपी

कौशांबी जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमासिन निवासी आरती पाल पुत्री रामसरन ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विगत वर्षों पूर्व धर्मेंद्र पाल पुत्र भुल्लन निवासी ग्राम शेरपुर घोसी, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पति व ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना शुरू कर दी गई, जिसको लेकर प्रार्थिनी ने थाना सैनी में पति व परिजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित धारा 498ए, 323, 504, 506 व 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़िता का आरोप है कि विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा जानबूझकर कुछ आरोपियों के नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए, जिससे मामला कमजोर हो गया। वर्तमान में यह वाद परिवार न्यायालय मंझनपुर में विचाराधीन है।प्रार्थिनी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए जिला न्यायालय मंझनपुर गई थी। लौटते समय विपक्षीगण द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में अगले दिन 17 जनवरी 2026 को थाना सैनी में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रार्थिनी पुनः न्यायालय में पैरवी हेतु गई थी। कार्य समाप्ति के बाद वह अपने भाई संदीप, पप्पू तथा कमलेश दिवाकर निवासी दारानगर (ज्वलनपर) के साथ किसी आवश्यक कार्य से भरवारी जा रही थी। जैसे ही वे गेरसा चौराहे के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे धर्मेंद्र पाल पुत्र भुल्लन, भुल्लन पुत्र अज्ञात, बडका पुत्र मनोज तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थिनी व उसके भाई पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया।घटना के बाद पीड़िता नजदीकी पुलिस चौकी सिंघिया पहुंची, जहां उसे और उसके भाई को बैठा लिया गया। कुछ समय बाद प्रार्थिनी को थाना कोखराज भेज दिया गया, जहां विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रशासन द्वारा उल्टा प्रार्थिनी व उसके भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन हर स्तर पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U