August 5, 2025

मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक, सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
माननीय उपमुख्यमंत्री  ने बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश
हमारी सरकार सेवा भाव से कर रही है कार्य, बाढ़ आपदा है सभी अधिकारी इसे सेवा का अवसर मानते हुए सेवाभाव से करें कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में जिन गांवों का सम्पर्क टूट गया है और टापू बन गये है, वहां पर उन गांवों को राहत शिविर के रूप में मानते हुए वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है
बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आकलन भी कराये जाने के लिए कहा
मा0 उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ के पश्चात पानी कम होने पर स्वच्छता की व्यवस्था हेतु अभी से सभी तैयारी किए जाने के दिए निर्देश