पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को भारतीय जनता पार्टी का पितृपुरुष भी कहा जाता है _ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रंद्धाजलि अर्पित कर नमन किया गया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जैसा कि बताया गया उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और मात्र 43 दिन बाद ही 11 फरवरी 1968 की रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई और इस सूचना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपनी परम्पराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया। और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए, आजीवन संघ के प्रचारक रहे 21 अक्टूबर 1951 को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीन दयाल उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने तथा 1967 तक वे भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे ऐसी तमाम बातें जिलाध्यक्ष जी ने उनके बारे में बताया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, अजय पाण्डेय,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,वीरेंद्र सरोज फौजी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,नीतू कनौजिया, पुष्पराज पटेल, बच्चा लाल चौधरी, सत्यम केसरवानी, ज्ञानेन्द्र साहू, जितेंद्र साहू, आदि जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Comment

Read More

Marketing Hack4U